देहरादून: भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने वार्ड 26 झंडा बाजार वह वार्ड 27 धाम वाला प्रत्याशी वैभव अग्रवाल प्रियंका आनंद के साथ घर-घर जाकर वोट की अपील की। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अवगत कराया की भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है और संगठन ने प्रत्येक बूथ पर अपनी योजना के अनुसार चुनाव दृष्टि को लेकर कार्य कर चुके हैं क्योंकि देहरादून महानगर का प्रमुख बाजार इन्हीं दो वार्ड के बीच आता है और आज का व्यापारी भली भांति यह जानता है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार हो व राज्य में पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से संतुष्ट है। महानगर देहरादून का व्यापारी पूर्ण रूप से भाजपा के साथ रहा है और आने वाले समय में भी साथ रहेगा हम निश्चित तौर पर महानगर देहरादून से महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को और 100 के 100 वार्डों में जीत सुनिश्चित कर इतिहास रचने जा रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री पूनम शर्मा, वरिष्ठ नेता गोपालपुरी, सबीना सिद्दीकी, अक्षत जैन, अंकुर जैन, गौरव सहगल, रईस अंसारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में करें समायोजित : सीएम धामी
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर