भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कोटद्वार में निकाला रोड शो

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कोटद्वार में निकाला रोड शो

कोटद्वार। उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले भाजपा ने कमर कस ली है। गढ़वाल सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कोटद्वार में सोमवार को भव्य रोड शो निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता जुटे। वहीं, जनसभा में अनिल बलूनी ने कोटद्वार की जनता को विश्वास दिलाया कि कण्वाश्रम का विकास अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा। इसके विकास के लिए राष्ट्रीय प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।

See also  सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग