कांग्रेस का आरोप, भाजपा करती है अवसरवाद की राजनीति ।

कांग्रेस का आरोप, भाजपा करती है अवसरवाद की राजनीति ।

06/10/2026/ देहरादून /

 

: प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने कहा कि भाजपा अवसरवादिता की राजनीति करती है ।दिनेश आर्य को राज्यसभा भेजना मजबूरी में उठाया कदम है । दिनेश आर्य दो बार से नैनीताल विधानसभा से टिकट मांगते आ रहे है लेकिन भाजपा ने उन्हे उम्मीदवार नही बनाया । हल्दवानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण किया गया जो शर्मसार कर देने वाली घटना थी जिससे मानवता शर्मसार हुई इक्कीसवीं सदी के आधुनिक भारत में भाजपा के दलित विरोधी मानसिकता की देशभर में निंदा की गई जिससे भाजपा के दलित विरोधी सोच का पर्दाफाश हुआ जिससे दलितों में काफी नाराजगी थी ।उन्होंने कहा कि हिन्दुओ की ठेकेदार बनी भाजपा अपने राजनैतिक लाभ के लिए हिन्दुओ की भावना का उपयोग कर रही है लेकिन इतनी संवेदनहीन है कि युवा बेरोजगारी से त्रस्त है महंगाई से हाहाकर मचा है प्रदेश में लूट खसोट हो रही है दलितों महिलाओ का उत्पीड़न हो रहा जिससे जनता में काफी रोष है । आगामी चुनाव को देखते हुये दलितों को खुश करने को दिनेश आर्य को राज्यसभा भेजा जा रहा लेकिन अब् जनता इनके झांसे में नहीं आएगी। उन्होने कहा कि भाजपा ने हल्दवानी के शुद्धिकरण की घटना में सत्ता जा दुरूपयोग किया और दोषियों को संरक्षण दिया जिससे दलितों में नाराजगी है ।कांग्रेस हल्दवानी शुद्धिकरण को लेकर घर घर जाकर भाजपा के दलित विरोधी चेहरे को बेनक़ाब करेगी |

See also  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान