- भिक्षावृति वाहन दल ने ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृति से संलिप्त एक बच्चे का रेस्क्यू किया।
- ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति उन्मूलन वाहन लोगों को कर रहा है अपनी ओर आकर्षित।
- ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति उन्मूलन वाहन में प्रदर्शित स्लोगन एवं बच्चों के एक्टिविटी से दिख रही है जागरूकता
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की सूझबूझ एवं अथक प्रयासों से भिक्षावृति उन्मूलन अभियान की अभिनव पहल से धरातल पर पंहुचनें लगी हैं सुविधाएं, जिसके तहत आज भिक्षावृत्ति की दो वाहनों का ट्रायल अभियान दल सहित शहर के चौक- चौराह एवं सड़कों पर निकल पड़े। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी भी ट्रायल अभियान की वाहन पर सवार होकर मौका मुआयना किया। भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान की वाहन के माध्यम से भिक्षावृत्ति से संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर, शैक्षणिक सर्वांगीण विकास के लिए लाए जाएंगे आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर, तेजी से प्रगति पर है कार्य। जल्द ही इस अभिनव कार्य का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधिवत् शुभारंभ किया जाएगा। भिक्षावृति वाहन दल ने ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृति से संलिप्त एक बच्चे को आईएसबीटी से रेस्क्यू करते हुए सीडब्ल्यूसी को प्रस्तुत किया गया।

More Stories
निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश
टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू
महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट