देहरादून /
कांग्रेस पार्टी के नाम पर कोई ठग नया स्कैम करने में लगा है फ्री रिचार्ज का झांसा देकर एक लिंक को सोशल मीडिया पर लोगों को धड़ाधड़ सेंड किया जा रहा है
इस स्कैम के बारे में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया
कि सोशल मीडिया पर एक्टिव सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन को अवगत कराया जाता है कि पिछले कुछ दिनों सेव्हाट्सएप के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के नाम से “भारतीय यूजर्स के लिए ₹239 रुपए का 28 दिन वाला फ्री रिचार्जके नाम से संदेश प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है” साथ ही एक वेबसाइट का लिंक (http: // offerraj . in/ Congressi Recharge) भी दिया जा रहा है जिसको क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है।
उत्तराखंड कांग्रेस इस प्रकार के फर्जी लिंक का पुरजोर का खंडन करती है, इस संदेश से ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेसपार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। हमारा मानना है कि यह लिंक अपने आप में एक वायरस है और2024 चुनाव के मध्य नजर यह भ्रामक संदेश है, इस लिंक को दबाने से आपका फोन अथवा कंप्यूटर हैक हो सकता हैऔर आपकी निजी जानकारी लीक हो सकती है साथ ही आपका बैंक एप्लीकेशन हैक होने की भी संभावना है, ऐसे मेंआप सभी से निवेदन है कि सतर्क रहें किसी के बहकावे में ना आए और ऐसे किसी लिंक को ना दबाएं, ना ही ऐसे किसीप्रलोभन में आए, हमारा पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इस प्रकार की वेबसाइट को तुरंत ब्लॉक कराया जाए जिससेकि आमजन का किसी भी प्रकार से होने वाले नुकसान से समय रहते बचाया जा सके।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर