बैरागीवाला हत्याकांड कानून-व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण : गणेश गोदियाल

बैरागीवाला हत्याकांड कानून-व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण : गणेश गोदियाल

15/06/2026

देहरादून /

सहसपुर के बैरागी वाला हत्याकांड बवाल को लेकर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच में भी बयानबाजी शुरू हो गई है बैरागी वाला कांड को लेकर विपक्ष ने  कानून  व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला में हुई दुखद घटनापर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतक विनोद कश्यप के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है तथा घायलों केशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

गोदियाल ने कहा कि एक स्थानीय विवाद का हिंसक रूप लेकर हत्या और फिर तनावपूर्ण स्थिति में बदल जानाप्रदेश की कानूनव्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यदि संबंधित पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहाथा तो स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप क्यों नहीं किया? आखिर ऐसी कौनसी चूक हुईजिसके कारण स्थिति इतनी भयावह हो गई?

See also  राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार

उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति, धर्म या राजनीतिक पहचान नहीं होती। हत्या में शामिल सभी दोषियों कीतत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा उनके विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरतमकानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि घटना के बाद भी आरोपीखुलेआम घूमते रहे, जैसा कि स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है, तो यह पुलिस व्यवस्था की गंभीरविफलता को दर्शाता है। राज्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि घटना के शुरुआती घंटों में क्या कार्रवाई कीगई और हालात को नियंत्रित करने के लिए कौनकौन से कदम उठाए गए।

See also  देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू

गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कानून के शासन में विश्वास रखती है। किसी भी प्रकार की कार्रवाई संविधानऔर न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए ताकि दोषियों को सजा मिले और किसी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान पहुंचे। न्याय का स्थान किसी भी प्रकार की प्रतिशोधात्मक राजनीति नहीं ले सकती।

उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति, संयम और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड कीपहचान सदैव सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास की रही है। कुछ तत्व इस दुखद घटना को सांप्रदायिक याराजनीतिक रंग देने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन समाज को ऐसे प्रयासों से सावधान रहना होगा।

See also  डीएम आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा

गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार कानूनव्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। महिलाओं के खिलाफबढ़ते अपराध, भूमि विवादों से जुड़ी घटनाएं, संगठित आपराधिक गतिविधियां और अब बैरागीवाला जैसी घटनाएंयह संकेत देती हैं कि राज्य सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा पा रही है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों को जल्द से जल्द कानून केकठघरे में लाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।