चमोली : चमोली में स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे की यात्रा तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, भारतीय सेना और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। जिसके तहत भारतीय सेना की 418 इंजीनियरिंग कोर के जवानों की ओर से हेमकुंड साहिब यात्रा के पैदल मार्ग पर 4 किलोमीटर हिस्से से बर्फ हटाकर पैदल आवाजाही सुचारू कर दी है। जबकि अभी भी 2 किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।
बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरु होने के बाद आगामी 25 मई को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट खोले जाने हैं। जिसे लेकर भारतीय सेना की 418 इंजीनियरिंग कोर के हवलदार हर सेवक सिंह के नेतृत्व में जवानों द्वारा इन दिनों यात्रा के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा मार्ग पर 4 किलोमीटर तक बर्फ हटाकर पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। जबकि गुरुवार से यहां यात्रा मार्ग पर पैदल मार्ग के साथ ही घोड़ा-खच्चर मार्ग से भी बर्फ हटाने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घांघरियां में गुरुद्वारे में आवास के साथ ही पेयजल और विद्युत व्यवस्था को भी चाक-चौबंध करने का कार्य सेवादारों की ओर से शुरु कर दिया गया है। बताया कि ऊर्जा निगम और संचार निगम की ओर से शुक्रवार तक घाटी में विद्युत और संचार की व्यवस्था सुचारु करने की बात कही गई है।

More Stories
निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश
टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू
महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट