31/08/2026 देहरादून /
देहरादून के डोईवाला में दहेज हत्या के एक संवेदनशील मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार किया है
पुलिस का कहना है कि अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को मृतका सृष्टि कण्डारी की मां सीमा कण्डारी ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नवंबर 2025 में उनकी बेटी की शादी सौरभ खत्री से हुई थी , सौरभ उत्तराखंड सचिवालय में कर्मचारी है
जबकि सृष्टि सरकारी स्कूल में अध्यापिका कार्यरत थी
अपनी मेहनत से सृष्टि कंडारी ने सरकारी नौकरी पाई थी …
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित करता रह, शिकायत में पति, सास और ननद पर सृष्टि की हत्या का आरोप लगाया गया,
सृष्टि ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बना कर अपने पति सहित ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना करने के गंभीर आरोप लगाएं थे वीडियो बनाने के बाद सृष्टि ने आत्महत्या कर ली थी, मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने जांच क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा को सौंपी और विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान मृतका की मां ने पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया, जिसमें सृष्टि ने स्वयं शादी के बाद ससुराल में हो रही प्रताड़ना का जिक्र किया था। पुलिस ने गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 अगस्त को आरोपी पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू को हर्रावाला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई को प्राथमिकता देते हुए दून पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी मजबूती से की जाएगी।
पुलिस इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों व अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है ,महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी,

More Stories
युवा संवाद में मुख्यमंत्री धामी के कामों की हुई खुलकर तारीफ, रोजगार और पारदर्शिता को बताया नई पहचान
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं
सृष्टि कंडारी मौत मामला : पति और ननद गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज