हरिद्वार /संवादसूत्र/ रजत अग्रवाल /
श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या मे विधिविधान के साथ विराजमान हो गये और पुरा देश राम मय दिख रहा है इसी को लेकर धर्मनगरी के लोगो का उत्साह भी देखते ही बन रहा है आपको बतादे श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने 51 लाख करोड़ हस्तलिखित श्री राम नाम लेखन अयोध्या जी के लिए भेजे, समिति का कहना तो की लाखों करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को अयोध्या में विराजित रामलला तक पहुंचाने का संकल्प लिया था और उसी क्रम में आज संस्था ने हरिद्वार से अयोध्या के लिए 51 लाख करोड़ हस्तलिखित राम नाम ट्रक के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान संस्था के परमाध्यक्ष स्वामी आत्मयोगी देवजी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नया इतिहास रचकर पूरे विश्व में सनातन का परचम लहराने का काम किया है जिसकी हम प्रशंसा करते है व संस्था की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
साथ ही समिति के अध्यक्ष पण्डित सुमित तिवारी ने बताया कि संस्था द्वारा पूरे जनवरी माह राम नाम लेखन जप महायज्ञ अनवरत चलता रहा और लाखों लोगों ने राम नाम लिखकर संस्था को श्री राम नाम विश्व बैंक समिति को भेजा जिसको संस्था ने पूर्ण रूप से व्यवस्थित कर 51 लाख करोड़ राम नाम आज अयोध्या भेजने का कार्य किया इस दौरान मुख्य रूप विकास गर्ग,अमित त्यागी, करन पंडित, कुलदीप त्यागी, जोगिंद्र सिंह, रोहित वर्मा, तरुण शर्मा, वीर गुर्जर, राहुल शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधरोपण एवं स्वच्छता का दिया संदेश
देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न