देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित और जनता के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल सचिवालय, उत्तराखंड ने एक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन “38NGUK” लॉन्च किया है। यह एप्लीकेशन एंड्रॉइड(android) और आई.ओ.एस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
“38NGUK” एप्लीकेशन के माध्यम से खेल प्रेमी आसानी से लाइव स्कोर, मेडल टैली, भाग लेने वाली टीमें, और प्रतिभागियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इस एप्लीकेशन पर खेलों के वेन्यू, तिथियों, और खेलों से संबंधित अन्य विवरण भी उपलब्ध हैं।
राष्ट्रीय खेल सचिवालय का यह कदम डिजिटल युग में खेल आयोजन को और अधिक पारदर्शी और दर्शकों के करीब लाने का प्रयास है। एप्लीकेशन की मदद से दर्शक घर बैठे ही खेलों की हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने जनता से आग्रह किया है कि वे “38NGUK” एप्लीकेशन डाउनलोड करें और 38वें राष्ट्रीय खेलों का आनंद डिजिटल माध्यम से लें।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की