देहरादून: वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों पर टीमें गठित कर प्रभावी कार्यावाही करने के निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में कोतवाली केन्ट में पंजीकृत हिट एंड रन के मामले में पंजीकृत मु0अ0स0- 204/06 धारा 279,338,427,304ए भादवि, जिसमें अभियुक्त नन्द वीर उर्फ मिथुन, जो अभियोग के विचारण के दौरान न्यायालय के समक्ष पेश न होकर वर्ष 2013 से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्व स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 05 हजार रु० का ईनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी तथा सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक 11/03/2025 को अभियुक्त नन्द वीर उर्फ मिथुन को झाझरा क्षेत्र में सुभारती अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया।
नाम/पता अभियुक्त :-
नन्द वीर उर्फ मिथुन पुत्र स्व0 नत्थुराम निवासी-32, हाईडिल कालोनी, ढकरानी, विकासनगर, देहरादून
पुलिस टीम :-
01- अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह नेगी
02- कानि0 संजीत कुमार
03- कानि0 देवेन्द्र कुमार

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की