देहरादून : भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत प्रदेश से 9 छात्राओं का चयन हुआ है। शनिवार को कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने छात्रों को जापान के लिए रवाना किया। भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 9 छात्राओं का चयन हुआ है। जापानी भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन छात्राओं का चयन हुआ है।
बता दें कि जापानी भाषा का प्रशिक्षण लेने के लिए उत्तराखंड सरकार दे सब्सिडी दे रही है। आपको बता दें कि भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत पूर्व में भी 23 युवाओं को जापान में नौकरी मिल चुकी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है। सभी छात्राओं का एक से लेकर डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन पर चयन हुआ है।

More Stories
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाईअलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई