युवा नेता चंद्रशेखर बने भाजपा हरिद्वार जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक  !

युवा नेता चंद्रशेखर बने भाजपा हरिद्वार जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक !

05/102026/हरिद्वार।

भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार जिले में विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर अधिवक्ता चंद्रशेखर को नियुक्त किया है। चंद्रशेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी नियुक्ति भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता नीरज पांडे और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की ओर से दी गई है

अधिवक्ता चंद्रशेखर हरिद्वार के जाने-माने अधिवक्ताओं में शामिल हैं। वे कई वर्षों से माननीय उच्च न्यायालय समेत विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रांतीय विभागों, संगठनों और संस्थाओं का विधिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि चंद्रशेखर संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे।

See also  सीमांत बनबसा क्षेत्र को धामी सरकार ने दी विकास योजनाओं की बड़ी सौगात !

नियुक्ति के बाद अधिवक्ता चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन के लिए काम करेंगे और विशेष रूप से आम जनता की समस्याओं के विधि सम्मत समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। चंद्रशेखर की नियुक्ति से जिलेभर में उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।