14/10/2026/ देहरादून / राव शफात /
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कुछ ऐसा बयान दिया जिसका नाता विवादों से जुड़ गया ,लेकिन अब यही बयान मनवीर सिंह चौहान के लिए असहज की स्थिति पैदा करता नजर आ रहा है
कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले नेताओं को लेकर दिए गए उनके गधे–घोड़े वाले बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहानके बयान पर पार्टी के भीतर सवाल उठ रहे हैं
धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मनवीर चौहान को नसीहत देते हुए कहा कि उनको जिम्मेदार पद परबैठकर सोच–समझकर बयान देना चाहिए ,
सौरभ बहुगुणा ने विवादित बयानों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है बहुगुणा ने माना की बयान विवादित है इस पर प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री संज्ञान लेंगे ।
चौहान के इस बयान पर कांग्रेस को भी बीजेपी पर सियासी हमला बोलने का मौका मिल गया है ,कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी की राजनीतिक सोच और दूसरी पार्टियों से आए नेताओं के सम्मान पर सवाल उठा रही है।
वहीं, इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है
बयान को लेकर बीजेपी के भीतर भी असहजता दिख रही है जिन नेताओं ने दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू की, उनके संदर्भ में इस तरह की टिप्पणी को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।
भाजपा के बड़बोले मनवीर चौहान का यह बयान भले ही जुबानी चूक हो ,फिलहाल गधे-घोड़े वाले बयान ने उत्तराखंड की सियासत में नया विवाद जरूर खड़ा कर दिया है ।

More Stories
सीएम धामी का बड़ा विकास पैकेज; सड़क, पुल, भवन और धार्मिक स्थलों के निर्माण को करोड़ों की मंजूरी
काशीपुर में सीएम धामी का बयान, तथ्यों और प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखेंगे विपक्ष के सवालों का जवाब
उत्तराखंड में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 218 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति