जल्दी नेता बनने के चक्कर में महिलाओं के प्रति किया अभद्र भाषा इस्तेमाल, पुलिस ने भेजा जेल ।

जल्दी नेता बनने के चक्कर में महिलाओं के प्रति किया अभद्र भाषा इस्तेमाल, पुलिस ने भेजा जेल ।

18/07/2026/ dehradun

*सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं पर अश्लील, आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाले आरोपी केविरुद्ध 24 घण्टे के अंदर दून पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही*

*सामाजिक सौहार्द शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

18/07/2026 को वादिनी नेहा (प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा) द्वारा कोतवाली डालनवाला पर एकलिखित प्रार्थना पत्र  सोशल मीडिया पर पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी के द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यमसे महिलाओं के प्रति अत्यन्त आपत्तिजनक, अश्लील, अभद्र एवं अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर महिलाओंकी गरिमा और सम्मान को क्षति पहुचाकर समाज में वैमनस्य, तनाव व्याप्त करने एंव महिलाओं को लज्जित करनेके संबंध में दाखिल किया गया, जिस पर तत्काल थाना डालनवाला पर मु00सं0 – 112/2026 धारा 352/79 BNS 4/6 स्त्री अशिष्ट रुपण (प्रतिषेध) अधिनियम बनाम पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी पंजीकृत कियागया।बताए जा रहा है की आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ था और हर दिन विवादित पोस्ट करता था

See also  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध त्वरितएवं प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को आवश्यक निर्देश दिए गये। जिस पर पुलिस टीम द्वाराअभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत पुत्र श्री प्रेम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासीग्राम भरगढी पो0- बजवाड थाना पौडीगढवाल हाल निवासी – RZ64/132 गली नम्बर 37 यादव निवास इन्द्रापार्क, नई दिल्ली को तलाश कर उसेहिरासत में लिया गया, जिससे प्रकरण के संबंध में आवश्यक पूछताछ कर उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिमवैधानिक कार्यवाही की गई।

परन्तु अभियुक्त द्वारा किये गए उक्त कृत्य को लेकर आमजन विशेषकर महिलाओं में काफी रोष होने तथा उससेसामजिक सौहार्द तथा शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत  पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावतको धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसे  न्यायालय के आदेशपर जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

See also  देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

राजेन्द्र सिंह रावत पुत्र श्री प्रेम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासीग्राम भरगढी पो0- बजवाड थाना पौडी गढवाल हालनिवासी – RZ64/132 गली नम्बर 37 यादव निवास इन्द्रापार्क, नई दिल्ली, उम्र 38 वर्ष

*पुलिस टीम :-*

1- 0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर

2- 0नि0 रजनीश कुमार सैनी

3- 00नि0 विनयता चौहान

4- का0  विनय कुमार

5- का0  आदित्य राठी