06/07/206/ देहरादून / राव शफात अली/
उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम में कथित दान घोटाला मामला अब राजनीतिक सुर्खियों में है हालांकि बीकेटीसी की और से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित कर दी गई थी , जांच समिति सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट देगी उसका इंतजार किया जा रहा है ,
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार धीरेंद्र पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा ,सरकार की और से दावा किया गया है की इस पूरे प्रकरण में कोई भी दोषी होगा तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त कानून कारवाई की जाएगी , कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार को घेर रही है आठ जुलाई को प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस उपवास भी रखेगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर सवाल उठ रहे हैं, उनसे जुड़ेअधिकारियों को जांच समिति में शामिल करना निष्पक्षता के खिलाफ है। उन्होंने मामले की जांच विधानसभा की संयुक्त समिति या न्यायिक निगरानी में कराने की मांग की है हालंकि विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति करती है जनता में भ्रामक प्रचार कर राजनीतिक फ़ायदा लेने की कोशिश करती है जब की कांग्रेस को जांच समिति की रिपोर्ट इंतज़ार करना चाहिए ,जांच पूरी होने से पहले ही कांग्रेस द्वारा निष्कर्ष निकालना और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाना केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है कांग्रेस बिना तथ्यों के भ्रम फैलाकर श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने का प्रयास कर रही है
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार धीरेंद्र पवार ने कांग्रेस को नसीहत की है कि वह जांच पूरी होने तक संयम बरते और तथ्यों के सामने आने से पहले निराधार आरोप लगाकर धार्मिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं की आस्था को राजनीति का माध्यम न बनाए।

More Stories
केतन लाल हत्याकांड: युवती का पक्ष सुनने के हाईकोर्ट के निर्देश, जांच अधिकारी को दिए आदेश
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार