एनडीए 2026 लिखित परीक्षा में उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के 3 विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

एनडीए 2026 लिखित परीक्षा में उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के 3 विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

21/05/2026/ देहरादून /

देहरादून।

उच्च  व पैरा मेडिकल शिक्षा में अग्रणी प्रतिष्ठित संस्थान सी आई एम  एस ग्रुप ऑफ़ कॉलेज अब डिफेंस एकेडमी में ही लगातार अपनी उपलब्धि दर्ज करा रहा है

उत्तराखंड डिफ़ेंस अकेडमी के माध्यम से संस्थान में प्रशिक्षण पाने वाले अभ्यर्थी लगातार अपने उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं

उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के लिए गर्व का विषय है कि एकेडमी के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों—क्षितिज चवान, अनंत यादव एवं स्वास्तिक त्रिपाठी—ने एनडीए 2026 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से एकेडमी परिवार में हर्ष का माहौल है।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की कि एकेडमी की ओर से उन्हें नि:शुल्क एसएसबी इंटरव्यू प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का अपना सपना अवश्य साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं ट्रेनिंग स्टाफ के समर्पण का परिणाम है।

See also  अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम

एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा.) ललित सामंत ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता पूरी एकेडमी के लिए प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में सफलता पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है और उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी एसएसबी इंटरव्यू सहित आगामी सभी चरणों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि एकेडमी आधुनिक तकनीकों एवं उन्नत प्रशिक्षण पद्धतियों के माध्यम से युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (रिटा.) जे. एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।