पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति उनके आवास पहुंचे और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी का देश और समाज के विकास में योगदान सदैव याद किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनके निधन से देश ने एक विशिष्ट सैनिक, कुशल प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता को खो दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

See also  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं