17/10/2025 / राव शफात अली / देहरादून /
प्रदेश में षडयंत्रकारियों के गैंग सरकार व सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय नज़र आते हैं ऐसे गैंग बिना तथ्यों की ख़बरों व पोस्ट के ज़रिए राज्य की जनता को भ्रम में डाल रहे हैं
हालिया मामला सूचना विभाग के ईमानदार वरिष्ठ IAS अधिकारी से जुड़ा है
उत्तराखंड सूचना विभाग महानिदेशक व अन्य महत्वपूर्ण विभागों की ज़िम्मेदारी संभाल रहे राज्य के वरिष्ठ IAS बंशीधर तिवारी की छवि को एक सुनियोजित और षडयंत्र के तहत धूमिल किया जा रहा है
लगातार सोशल मीडिया पर आईं ए एस बंशीधर तिवारी के ख़िलाफ़ बिना तथ्यों के लगातार पोस्ट वायरल की जा रही है
भ्रामक पोस्ट के ज़रिए वरिष्ठ IAS बंसीधर तिवारी की छवि के साथ साथ ही सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बदनाम करने की साज़िश के आरोप लग रहे हैं
ग़ौरतलब है कि सूचना महानिदेशक की ज़िम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ आइएएस बंशीधर तिवारी ने विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए कई कड़े क़दम उठाए हैं
बंशीधर तिवारी उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ IAS है और अपनी ईमानदार व कड़क छवि के लिए जाने जाते हैं
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके ख़िलाफ़ चल रहे अनर्गल बिना तथ्यों की ख़बरों को प्रचारित करने के लिए अब एक कड़ा क़दम उठाया गया है सोशल मीडिया पर छवि को धूमिल करने के ख़िलाफ़ IAS बंशीधर तिवारी ने SSP को तहरीर दी है देहरादून SSP को दी गई तहरीर में आइएस बंसीधर तिवारी ने कहा कि बिना तथ्य और बिना सबूत के सोशल मीडिया और फ़ेसबुक पर उनकी छवि को ख़राब करने के लिए साज़िश के तहत अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं जिससे सार्वजनिक रूप से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है तहरीर में कहा गया कि इस प्रकरण की जाँच कर आरोपियों के ख़िलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाए |

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर