पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम

पत्रकारों पर मुकदमे को लेकर हरक सिंह रावत का बयान, कहा– यह लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा कदम

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच उन पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का मामला गरमा गया है, जिन्होंने इस तरह की खबरें चलाई थीं। इस मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बयान दिया है।

रावत ने कहा कि जब वह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री थे, तब एक राष्ट्रीय स्तर के संस्थान ने उनके खिलाफ खबर प्रकाशित की थी, लेकिन उन्होंने उस पर मुकदमा दर्ज कराने की बजाय उसे सहजता से लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता जरूरी है, और असहज करने वाली खबरों पर मुकदमा दर्ज करना पत्रकारिता पर दबाव बनाने जैसा है।

See also  गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी संस्थान ने मातबर सिंह कंडारी या सुबोध उनियाल पर खबर चलाई होगी और मुकदमा दर्ज हुआ है, तो यह गलत संदेश देता है। उनके अनुसार, यह कृत्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने जैसा है।

You may have missed