14 अगस्त 2025/ देहरादून/ ब्यूरो रिपोर्ट /
जनहित की योजनाएं जनता तक पहुँचे इस लक्ष्य को लेकर धामी सरकार उत्तराखंड में कार्य कर रही है
केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए आयोग में भी धामी सरकार दायित्व और सदस्यों की नियुक्ति नियुक्तियाँ लगातार कर रही है
इसी कड़ी में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में धामी सरकार ने सदस्य पद पर शारिक मलिक को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है अल्पसंख्यक आयोग में शारिक मलिक ने पदभार ग्रहण कर लिया है
शारिक मलिक अधिवक्ता के तौर पर भी समाज सेवा से जुड़े रहे हैं शारिक मलिक राज्य में 15 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व में सदस्य भी रह चुके हैं अब धामी सरकार ने मलिक को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है
पदभार ग्रहण करने के बाद मलिक का कहना है कि अल्पसंख्यक आयोग के माध्यम से केंद्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं को वो अल्पसंख्यक समुदाय व क्षेत्रों में पात्रों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाएंगे ,
ज़िम्मेदारी संभालने के बाद शारिक मलिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है और कहा है कि राज्य में धामी सरकार जनहित योजनाओं पर बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री है अब राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर जनहित की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँच रहा है
गौरतलब है कि महत्वपूर्ण आयोग और समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर राज्य सरकार ने पूर्व में भी वरिष्ठ नेताओं को ज़िम्मेदारी देते हुए दायित्व सौंपे थे वहीं महत्वपूर्ण आयोग में ख़ाली चल रहे सदस्यों के पद पर भी धामी सरकार लगातार नियुक्तियां कर रही है ताकि आयोग के माध्यम से राज्य सरकार की जनहित योजनाएं जनता तक पहुँच सकें |

More Stories
जिस्मफरोशी का धंधा कराने वालों का भांडाफोड़, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार , 3 महिलाओं का किया रेस्क्यू !
LUCC चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने की गिरफ्तारियां |
नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार