देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 51 लाख की धनराशि का योगदान दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निश्चित रूप से विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा यह सहयोग सराहनीय है।

More Stories
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी