देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे में मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1- 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी से अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि घायलों को यदि हायर सेंटर रेफर करना पड़े तो जिलाधिकारी तत्काल इसका संज्ञान लें, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

More Stories
नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा, धामी सरकार में एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग कार्य में आई तेजी, गंगा बंदी के दौरान एकत्रित किया गया 100 टन से अधिक कचरा
अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद
मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात