केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के बाद आशा नौटियाल ने ली विधायक पद की शपथ

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के बाद आशा नौटियाल ने ली विधायक पद की शपथ

देहरादून। केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर आई भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने विधायक की शपथ ले ली है। विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी ने अपने कक्ष में विधायक पद की शपथ आशा नौटियाल को दिलाई,इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। आशा नौटियाल के विधायक पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर केदारनाथ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो भी वादे केदारनाथ की जनता से किये गए हैं,सरकार उन्हें पूरा करेगी।

See also  उत्तराखंड की मछली ने विदेश में बनाई पहचान, 30 टन निर्यात की तैयारी : मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा

केदारनाथ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान आशा नौटियाल ने भी केदारनाथ की जनता से कई वादे किए हुए है,इसलिए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना,आशा नौटियाल के लिए एक बड़ी चुनौती है,जिसको लेकर आशा नौटियाल का कहना है कि जो वादे केदारनाथ की जनता से किए गए हैं,उनको पूरा किया जाएगा,वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का कहना है कि विधानसभा में एक और महिला विधायक आयी है,उससे महिलाओं की आवाज विधानसभा में और मजबूती के साथ उठेगी,ये अच्छी बात है। आशा नौटियाल अनुभही है,जिसका फायदा केदारनाथ की जनता को भी मिलेगा।

See also  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ₹369.66 करोड़ की कृषि विकास सौगात, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कई बड़ी घोषणाएं

कुल मिलाकर देखे तो केदारनाथ विधानसभा चुनाव जीतकत भाजपा का मनोबल जहां हाई देखने को मिल रहा है,वहीं केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल के लिए अब छेत्र की जनता की आशाओं पर खरा उतरना एक बड़ी चुनौती है,क्योंकि आशा नौटियाल को विधानसभा के विकास के लिए 5 साल की जगह करीब 2 साल से कुछ की समय ज्यादा मिलेगा। क्योंकि आशा उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है।