देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में लोक सभा टिहरी से भाजपा प्रत्याशी मती माला राज लक्ष्मी शाह के नामांकन के अवसर पर आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया।
भाजपा महानगर कार्यालय, पलटन बाजार, धामावाला, राजा रोड से गांधी रोड़ तक आयोजित रोड शो में हजारों की संख्या में टिहरी लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने जनता से टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक खजान दास एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता