देहरादून। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून, निर्वाचन 2024 मतगणना के पश्चात कुल 03 पदों पर मतदान परिणाम पूर्ण हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह बुदियाल विजयी घोषित हुए हैं, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत को विजयी घोषित किया गया है, महामंत्री पद पर सुरेश चंद्र भट्ट को विजयी घोषित किया गया है, इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीमान, ऑडिटर पद पर विजय कुमार, संगठन मंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर कैलाश सिंह रावत एवं प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इस चुनाव को सकुशल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार एवं आरती गुणवंत बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की