राव शफात अली/देहरादून /
कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड में पदाधिकारियों का बदलाव करते हुए कुमारी शैलजा को प्रदेश का नया प्रभारी बनाया है जिसके चलते कुमारी शैलजा सोमवार को उत्तराखंड में पहली बार पहुँचे थी कांग्रेस नेताओं ने कुमारी शैलजा का एयरपोर्ट पर स्वागत किया इसके बाद एक ख़ास बैठक आयोजित की गई थी लेकिन अब भाजपा ने कुमारी शैलजा के इस दौरे को लेकर कटाक्ष किया है
दरअसल उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राजधानी देहरादून पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओंके साथ बैठक की। बैठक के बाद यह तय किया गया कि आगामी 28 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षमल्लिकार्जुन खड़गे उत्तराखंड पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं।
देहरादून में उनकी जनसभा प्रस्तावित है। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा किजब वह आएंगे तब इस विषय में कुछ वह कहेंगे।
महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह यहां आई और 2 घंटेमें पार्टी के लोगों से मिलकर चली गई। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस के पास न नेता हैं ना मुद्दे हैं ना रणनीति है।बीजेपी अध्यक्ष ने अपनी पार्टी का हवाला देते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ता जमीनी स्तर के हैं और वह चुनाव को लेकरअपनी हर रणनीति में जुटे हुए हैं !

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर