वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू

वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू

देहरादून: वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। यह सम्मेलन भारतीय कंपनियों को घरेलू एवं वैश्विक स्तर पर विस्तार करने में सक्षम बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 7 मई, 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सम्मेलन के दूसरे संस्करण का आयोजन होगा, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी) सेलर्स और इनोवेटिव सप्लाई चेन कंपनियां एक मंच पर आएंगी और वॉलमार्ट के साथ मिलकर वैश्विक व्यापार में अपने लिए नए अवसर तलाशेंगी।

वॉलमार्ट मार्केटप्लेस से जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की इच्छा रखने वाली भारतीय कंपनियां 23 अप्रैल, 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। यह सम्मेलन मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य होम टेक्सटाइल्स, कंज्यूमेबल्स, हेल्थ एवं वेलनेस, फूड, जनरल मर्चेंडाइज, ज्वेलरी, अपैरल, जूते खिलौने एवं स्टेशनरी जैसी प्रमुख कैटेगरी में निर्यात को बढ़ावा देना है।

See also  चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल

इंडिया ग्रोथ समिट 2026 में एक एक्जीक्यूटिव सेशन आयोजित होगा, जिसमें उपस्थित लोगों को वॉलमार्ट के लीडर्स के विचारों को सुनने का मौका मिलेगा। इसके बाद क्यूरेटेड लर्निंग सेशंस भी आयोजित होंगे, जिनसे कारोबारियों को विकास करने, अपने परिचालन को आगे बढ़ाने, रिटेल सेक्टर से संबंधित प्रमुख इनसाइट्स पाने और ई-कॉमर्स के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ने में मदद मिलेगी। सम्मेलन में उपस्थित होने वालों को वॉलमार्ट मार्केटप्लेस पर रजिस्टर करने और क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड के माध्यम से वैश्विक ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। एक डेडिकेटेड रिसोर्स सेंटर के माध्यम से व्यक्तगित स्तर पर एडवाइजरी सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे वॉलमार्ट की कैटेगरी टीमों एवं संबंधित विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कंपनियों को प्लेटफॉर्म ऑनबोर्डिंग, नियामकीय जरूरतों और क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड में मदद मिलेगी।

वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष जोनेजा ने कहा, ‘वॉलमार्ट में हम कंपनियों को वैश्विक स्तर पर विकास करने में मदद देने के लिए उत्साहित हैं। इंडिया ग्रोथ समिट 2026 से इनोवेशन और सप्लायर्स एवं सेलर्स को वैश्विक बाजार में बढ़ने में मदद को लेकर हमारी प्रतिबद्धता दिखती है। हम कारोबार बढ़ाने और वैश्विक ग्राहकों तक पहुंचने के सफर में भारतीय उद्यमियों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।’

See also  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित ‘हेल्पिंग हेल्थ’ हॉस्पिटल सील

2019 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम ने भारत में 70,000 से ज्यादा एमएसएमई को प्रशिक्षित किया है। 2028 तक 1,00,000 एमएसएमई को प्रशिक्षित करने की योजना के साथ यह प्रोग्राम लगातार ऐसे संसाधन एवं प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है, जिससे कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों समेत अपनी पहुंच को विस्तार देने में मदद मिले। फ्लिपकार्ट पर 14 लाख से ज्यादा सेलर्स के साथ यह सम्मेलन उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय कारोबार के अवसरों को देखने का एक नजरिया भी देगा। साथ ही योग्य एमएसएमई को वैश्विक बाजार में कदम रखने और विकास के लिए जरूरी रास्ता बनाने में मदद करेगा।

See also  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, कहा- “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति”

इंडिया ग्रोथ समिट 2026 इनोवेशन के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करेगा, जिससे सप्लायर्स को अत्याधुनिक रिटेल टेक्नोलॉजी, उत्पादों को लेकर बदलती मांग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी टूल्स तक जल्दी पहुंच मिल सकेगी। यह पहल मेक्सिको, चिली, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका में वॉलमार्ट के सफल वैश्विक प्रोग्रामों से प्रेरित है। इन देशों में वॉलमार्ट के प्रोग्राम से स्थानीय सप्लायर्स को वॉलमार्ट के ग्लोबल नेटवर्क में सुगमता से इंटीग्रेट होने का मौका मिला है।

चुने गए आवेदकों को नोटिफाई किया जाएगा और व्यक्तिगत रूप से सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उनके पास वॉलमार्ट की लीडरशिप टीम और देशभर से डोमेन एक्सपर्ट्स एवं समान कारोबार करने वालों के साथ संपर्क स्थापित करने, महत्वपूर्ण इनसाइट्स पाने एवं वैश्विक स्तर पर अपने सफर को गति देने का मौका मिलेगा। इस लिंक पर रजिस्टर करें:
https://ecrm.marketgate.com/Walmart/2026/GrowthSummitNewDelhi/About

WordPress Archive MainWP WooCommerce Shortcuts MainWP WooCommerce Status MainWP WordFence MainWP WordPress SEO MainWP WP Compress Coupon Majang – Personal Portfolio Elementor Template Kit Majed – Business Consulting WordPress Theme Majesty – Restaurant WooCommerce WordPress Theme Majori – Minimal Fashion Store WordPress WooCommerce Theme Makao – Fashion Shop WordPress Theme