देहरादून/
दक्षिण अफ़्रीका में भ्रष्टाचार के ज़रिए चर्चा में आए गुप्ता बंधुओं के कारनामे उत्तराखंड में भी कम नहीं रहे हैं कभी उत्तराखंड में VVIP शादी का आयोजन करने वाले गुप्ता बन्धु चर्चा में रहें थे लेकिन उनके कारनामे एक से बढ़कर एक है
गुप्ता बंधुओं पर देहरादून में भी ऐसा दबंगई वाले कांड का आरोप लगा जिसमें एक प्रतिष्ठित बिल्डर बाबा साहनी को अपनी जान तक गंवानी पड़ी
बाबा साहनी बिल्डर ने आत्म हत्या करने से पहले गुप्ता बंधुओं के नाम और कारनामों को अपने सुसाइड नोट में भी लिखा बाबा साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है
*राजपुर क्षेत्र में बिल्डर द्वारा आत्महत्या किए जाने के प्रकरण में 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार था
*आत्महत्या के मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था अभियोग*
*डालनवाला निवासी अनिल गुप्ता तथा अजय कुमार गुप्ता पर मृतक को प्रताडित कर उसके विरूद्ध झूठी शिकायतेंदेकर मृतक व उनके दामाद को जेल भेजने की धमकी देकर अपनी कम्पनियां उनके नाम पर करने का बनाया जा रहा थादबाव।*
थाना राजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई किपेसेफिक गोल्फ स्टेट की बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पडा है। उक्त सूचना परथानाध्यक्ष राजपुर, चौकी प्रभारी आईटी पार्क मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर जानकारी करने परउक्त व्यक्ति की पहचान सतेन्द्र सिंह साहनी निवासी: 119 डी रेसकोर्स देहरादून, जो बिल्डर का कार्य करते हैं, के रूपमें हुई। जिनके द्वारा गोल्फ स्टेट बिल्डिंग के आठवें माले से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था, जिन्हें उनकेपुत्र द्वारा उपचार के लिये मैक्स हास्पिटल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृतघोषित किया गया।
घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र रणवीर सिंह साहनी द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर व मृतक द्वारा लिखा गयासुसाईड नोट दिया गया, जिसमें उसके द्वारा अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिव गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता पुत्र श्याम लालगुप्ता के द्वारा उनके पिता सतेन्द्र सिंह साहनी को डराने, धमकाने व ब्लैक मेल करने के तथ्य अंकित किये गए, साथ हीइस सम्बन्ध में उनके पिता द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस को दिये जाने की बात बताई गई, जिस पर वर्तमान मेंपुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त अजय कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता द्वारा उनकेपिता के विरूद्ध झूठी शिकायत सहारनपुर पुलिस को देकर उनकी दोनो कम्पनियां उनके नाम पर करने अन्यथा उन्हें वउनके दामाद को झूठे केस में जेल भेजने की लगातार धमकी देते हुए आत्महत्या करने के लिये उत्प्रेरित किया जा रहाथा।
उक्त प्रार्थना पत्र व सुसाईड नोट के आधार पर तत्काल थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 119/24 धारा: 306 भादविबनाम अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग की विवेचना में साक्ष्य संकलन व बयानों के आधार पर अभियुक्त अनिल कुमार गुप्ता व अजयकुमार गुप्ता को अन्तर्गत धारा: 306 भादवि में गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: -*
01: अनिल कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 श्याम लाल गुप्ता निवासी: 07 कर्जन रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 51 वर्ष
02: अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता निवासी उपरोक्त मूल पता: 69 मिशन कम्पाउण्ड थाना सदर बाजार, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र– 58 वर्ष
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा की स्थिति का लिया जायजा
मुख्यमंत्री के निर्देशन में फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन, दर्जनों मोबाईल टावर सील, एक बाद एक बड़े एक्शन
मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदमः मुख्यमंत्री