पौड़ी। विकासखंड एकेश्वर के ग्राम बड़ोली में देवभूमि बड़ोली मशरूम प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ मनोरंजन भंडारी (डीएचओ, पौड़ी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजय (एडीओ, एकेश्वर), संजय बड़ोला (प्रधान, बड़ोली), शुभम बड़ोला (मशरूम उत्पादक, काशीपुर), एकेश्वर ब्लॉक के सम्मानित सदस्य, स्थानीय किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए किसानों एवं युवाओं को इस क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह इकाई स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होगी।

More Stories
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को किया जाएगा लामबंद