22/10/2026/ देहरादून /
नरेंद्र नगर आयोजन में दलेर मेहंदी के साथ मंच पर हुए विवाद के बाद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल लगातार चर्चा में हैं नरेंद्रनगर के मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी को मंच पर टोकने और उनकी प्रस्तुति पर सवाल उठाने के मामले में पहले ही विवाद हो रहा है लेकिन अब इसी कार्यक्रम से जुड़ा मनिंदरजीत सिंह बुट्टर का जिक्र भी चर्चा में है।
दरअसल, मंचीय बयान के मुताबिक, मंत्री सुबोध उनियाल जब दलेर मेहंदी को मंच पर खड़ी खोटी सुना रहे थे तो उन्होंने चेतावनी अंदाज़ में गायक मनिंदरजीत सिंह बुट्टर का नाम लेते हुए कहा कि वह यहां से पिटकर गया था और उसका पिता भी यहां नहीं आ पाएगा और आपने इस कार्यक्रम को मजाक समझ रक्खा है ।
मंत्री के इस कथित बयान ने विवाद को एक नया संदर्भ दे दिया है सवाल यह है कि मनिंदरजीत सिंह बुट्टर को लेकर मंत्री ने यह टिप्पणी किस संदर्भ में की और क्या इसके पीछे कोई पुराना विवाद था?
दलेर मेंहदी विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहले ही ट्रोलिंग झेल रहे हैं दलेर मेहंदी के समर्थन में पूरा बॉलीवुड एक नज़र आ रहा है साथ ही मीका सिंह ने और अन्य कलाकारों ने मंत्री से कहाँ है की वो दलेर मेहंदी के लिए गए अपमान के लिए माफ़ी मांगे ,
अभी यह विवाद शांत भी नहीं हुआ था की अब सिंगर मनिंदर के समर्थन में भी उनके फैन उत्तर आए हैं मनिंदर सिंह को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कैबिनेट मंत्री को नए विरोध का सामना करना पड़ सकता है
गौरतलब है कि कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए थे। उन्होंने गायक की प्रस्तुति पर सवाल उठाए और लिप-सिंक करने का आरोप लगाया। मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि गायक ठीक से बोल नहीं पा रहे थे। हालांकि कैबिनेट मंत्री के इस बयान के बाद बॉलीवुड कलाकार और सिंगर्स दलेर मेहंदी के समर्थन में उत्तर आए हैं जिस को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को चारों तरफ़ से विरोध सामना करना पड़ रहा है

More Stories
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग