18/08/2026/देहरादून
* फोर्टिस हेल्थकेयर ने उत्तराखंड में स्पेशलाइज्ड हेल्थकेयर की पहुंच को मजबूत करते हुए देहरादून में फोर्टिस मेडिकल सेंटर की शुरुआत की है। यह सेंटर सिकंद डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ रणनीतिक सहयोग के तहत स्थापित किया गया है। इस पहल के माध्यम से फोर्टिस दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों के अनुभवी मेडिकल, सर्जिकल और ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट अब देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उनके घर के करीब विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराएंगे। फोर्टिस हेल्थकेयर इससे पहले क्षेत्र में तीन स्थानों पर चुनिंदा आउट-पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) क्लीनिक संचालित कर रहा था, लेकिन यह स्टैंडअलोन मेडिकल सेंटर देहरादून में फोर्टिस का पहला डेडिकेटेड मल्टी-स्पेशियलिटी सेंटर है।
फोर्टिस मेडिकल सेंटर में कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS), पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) और लिवर ट्रांसप्लांट सहित कई प्रमुख मेडिकल स्पेशियलिटीज में विशेषज्ञ OPD परामर्श उपलब्ध होंगे। सिकंद डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ सहयोग के माध्यम से मरीजों को स्पेशलिस्ट कंसल्टेशन के साथ रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जैसी डायग्नोस्टिक सेवाओं की सुविधा भी मिलेगी। जिन मरीजों को एडवांस्ड जांच, प्रक्रियाओं या उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें उनकी मेडिकल जरूरत के अनुसार फोर्टिस अस्पतालों में उचित रेफरल के माध्यम से आगे की देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी।
स्पेशलिस्ट OPD को फोर्टिस नेटवर्क के अनुभवी चिकित्सकों का सहयोग मिलेगा, जिनमें डॉ. शिव कुमार चौधरी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी; डॉ. नीरज अवस्थी, डायरेक्टर, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी; डॉ. हुमा नूर, सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी; डॉ. पुलक वात्स्य, कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स; डॉ. हितेश गुर्जर, एडिशनल डायरेक्टर, न्यूरोसर्जरी; डॉ. विवेक वासुदेव, कंसल्टेंट, यूरोलॉजी; डॉ. अर्चित पंडित, डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी; डॉ. अजीत सिंह नरूला, प्रिंसिपल डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजी; डॉ. आशीष जय किशन, सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी; डॉ. राहुल भार्गव, प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं चीफ, हेमेटोलॉजी, हेमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट और डॉ. आशीष जॉर्ज, प्रिंसिपल कंसल्टेंट एवं यूनिट हेड, लिवर ट्रांसप्लांट शामिल हैं। इन विशेषज्ञों की नियमित OPD उपलब्धता से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अपने घर के करीब विशेषज्ञ परामर्श मिल सकेगा, साथ ही जरूरत पड़ने पर एडवांस्ड और स्पेशलाइज्ड इलाज के लिए फोर्टिस अस्पतालों में सहज रेफरल की सुविधा भी सुनिश्चित होगी।
लॉन्च के अवसर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के चीफ ग्रोथ ऑफिसर डॉ. रितु गर्ग ने कहा, “देहरादून में पहले फोर्टिस मेडिकल सेंटर की शुरुआत उत्तराखंड के मरीजों के लिए स्पेशलाइज्ड हेल्थकेयर को उनके घर के और करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। देहरादून पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रमुख हेल्थकेयर हब के रूप में उभर रहा है और अनुभवी सुपर-स्पेशलिस्ट्स तथा एडवांस्ड ट्रीटमेंट विकल्पों तक पहुंच की जरूरत लगातार बढ़ रही है। सिकंद डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ हमारा सहयोग मरीजों के लिए एक अधिक सहज और बेहतर कोऑर्डिनेटेड केयर सिस्टम तैयार करने में मदद करेगा। इसके माध्यम से मरीजों को अपने शहर में ही विशेषज्ञ परामर्श और डायग्नोस्टिक सुविधाएं मिल सकेंगी, जबकि जरूरत पड़ने पर एडवांस्ड उपचार के लिए उन्हें फोर्टिस अस्पतालों से जोड़ा जा सकेगा।”
सिकंद डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर, डॉ. राजीव सिकंद ने कहा, “फोर्टिस हेल्थकेयर के साथ इस सहयोग को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह देहरादून के हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल मरीजों को उनके घर के करीब एडवांस्ड ट्रीटमेंट विकल्प उपलब्ध होंगे, बल्कि नॉलेज शेयरिंग, मल्टीडिसिप्लिनरी सहयोग और बेहतर पेशेंट आउटकम के नए अवसर भी तैयार होंगे। मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी देहरादून को एक मजबूत रीजनल हेल्थकेयर हब बनाने और मरीजों को बिना दूर यात्रा किए वर्ल्ड-क्लास मेडिकल केयर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।”
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के फैसिलिटी डायरेक्टर, डॉ. विक्रम अग्रवाल ने कहा, “देहरादून में फोर्टिस हेल्थकेयर का पहला सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल सेंटर उत्तराखंड के लोगों के लिए एडवांस्ड और कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थकेयर को उनके घर के करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्पेशलाइज्ड मेडिकल एक्सपर्टीज और अत्याधुनिक मेडिकल सेवाओं की उपलब्धता के साथ यह सेंटर स्थानीय हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और मरीजों को अपने घर के करीब उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगा।”
फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के फैसिलिटी डायरेक्टर, श्री यश रावत ने कहा, “इस पहल का उद्देश्य मेट्रो शहरों से बाहर रहने वाले मरीजों के लिए फोर्टिस की विशेषज्ञता को अधिक सुलभ बनाना है। हमारे अस्पतालों के स्पेशलिस्ट्स को देहरादून में उपलब्ध कराकर हम मरीजों को अपने घर के करीब विशेषज्ञ राय लेने का अवसर दे रहे हैं। साथ ही, जिन मरीजों को एडवांस्ड या स्पेशलाइज्ड उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार सही फोर्टिस सुविधा से जोड़ा जा सकेगा। इससे मरीज की पूरी केयर जर्नी अधिक कोऑर्डिनेटेड और पेशेंट-सेंट्रिक बनाने में मदद मिलेगी।”
फोर्टिस शालीमार बाग के फैसिलिटी डायरेक्टर, श्री नवीन शर्मा ने कहा, “देहरादून पूरे उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों से आने वाली बड़ी संख्या में मरीजों के लिए हेल्थकेयर एक्सेस का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। फोर्टिस मेडिकल सेंटर उन मरीजों और सुपर-स्पेशलिस्ट एक्सपर्टीज के बीच की दूरी को कम करने में मदद करेगा, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है। इसके साथ ही एक मजबूत रेफरल नेटवर्क यह सुनिश्चित करेगा कि जिन मरीजों को टर्शियरी या क्वाटर्नरी केयर की आवश्यकता है, उन्हें फोर्टिस अस्पतालों में उचित और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जा सके।”

More Stories
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, 18 अगस्त को देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद