बैरागीवाला हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार

बैरागीवाला हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार

कोतवाली सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया था, जिसमें एक पक्ष के 30-40 व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट करते हुए उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान विनोद कुमार की मृत्यु हो गई घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा विगत दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर उनके मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मु०अ०स०- 134/2026, धारा: 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

See also  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 09 अभियुक्तों 01: रज्जाक पुत्र मासूम 02: सलमान पुत्र युनुस 03: जावेद पुत्र मासूम 04: शहबाज पुत्र शहीद 5: इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन उम्र: 58 वर्ष 6: इन्तजार पुत्र जमील 7: अमन पुत्र मासूम 8. सावेज पुत्र अल्लारक्खा तथा 9ः आजम पुत्र युनूस को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

प्रकरण में नामजद तथा फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रनिक सर्विलांस की सहायता से पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 04-08-26 को पुलिस टीम को प्रकरण में फरार चल रहे एक अभियुक्त यूनुस के हरिद्वार में होने की जानकारी मिली।

See also  भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दबिश देते हुए अभियुक्त यूनूस को बुग्गावाला क्षेत्र हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में इससे पूर्व मुख्य अभियुक्त सहित कुल 09 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, प्रकरण में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास जारी हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

युनुस पुत्र स्व० महबूब निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर, जनपद देहरादून

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1- रज्जाक पुत्र मासूम उम्र- 28 वर्ष
2- सलमान पुत्र युनुस उम्र- 24 वर्ष
3- जावेद पुत्र मासूम उम्र- 22 वर्ष
4-शहबाज पुत्र सहीद उम्र- 27 वर्ष
निवासीगण ग्राम बैरागीवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून
5- इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला कोतवाली सहसपुर देहरादून उम्र- 58 वर्ष
6- इन्तजार पुत्र जमील निवासी बैरागीवाला कोतवाली सहसपुर देहरादून उम्र-32 वर्ष
7-अमन पुत्र मासूम निवासी ग्राम बैरागीवाला कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून उम्र- 24 वर्ष,
8-सावेज पुत्र अल्लारक्खा निवासी ग्राम बैरागीवाला कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून उम्र- 21 वर्ष,
9-आजम पुत्र युनूस निवासी ग्राम बैरागीवाला कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून

See also  सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ।

पुलिस टीम:

1- उ0नि0 अशोक कुमार
2- हे0का0 त्रेपन सिंह
3- का0 बृजपाल सिंह
4- का0 कुलदीप
5- का0 जितेन्द्र कुमार (एस0ओ0जी0 देहात)

You may have missed