13/07/2026/ देहरादून /
राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा ने सियासी निशाना साधा है एक तरफ़ जहाँ प्रदेश कांग्रेस 17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर बड़ी तयारियों में जुटी है वहीं भाजपा ने राहुल गांधी के दौरे को महज़ राजनीतिक पर्यटन दौरा बताया है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता को टूरिस्ट नेता नहीं जनसेवक नेता चाहिए _यह दौरा जनता के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस के बचे-खुचे कार्यकर्ताओं को एकजुट ‘ करने का असफल प्रयास है_।
राहुल गांधी जी को उत्तराखंड चुनाव के समय ही याद आता है। 5 साल गायब रहते हैं और चुनाव से पहले ‘पहाड़-पहाड़’ चिल्लाने लगते हैं। ये जनसेवा नहीं है, ये राजनीतिक पर्यटन’ है। उत्तराखंड की जनता इस नौटंकी को खूब समझती है।
कांग्रेस उत्तराखंड में पूरी तरह जनाधार विहीन’ हो चुकी है। संगठन खत्म, कार्यकर्ता बिखरे हुए, और नेता सिर्फ दिल्ली में बैठकर ट्वीट करते हैं। राहुल जी पहले अपनी पार्टी को तो संभाल लें। उत्तराखंड में तो कांग्रेस के पास बोलने वाला एक भी चेहरा नहीं बचा।
प्रदेश प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा “एक तरफ डबल इंजन की सरकार ‘विकास, रोजगार और सुशासन’ का मॉडल लेकर चल रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास ‘आरोप, भ्रम और झूठ’ के अलावा कुछ नहीं। राहुल गांधी उत्तराखंड आएं, स्वागत है। लेकिन खाली हाथ और खाली भाषण लेकर न आएं।
*उत्तराखंड की जनता ने 2014, 2019, 2022 में भाजपा को चुना और 2027 में भी चुनेगी। क्योंकि जनता ‘परिवारवाद’ नहीं ‘राष्ट्रवाद’ चाहती है। नाम’ नहीं ‘काम चाहती है। कांग्रेस को उत्तराखंड से सबक लेना चाहिए।
राहुल गाँधी का दौरा जैसे नौ दिन चले अड़ाई कोस जैसा है पांच साल उत्तराखंड याद नहीं आया चुनाव नजदीक आते ही दौड़े चले आ रहे |

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर