हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार

हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम मे दिनाँक 09/07/2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता रोड स्थित मिलन चौक के पास कुछ लोगों का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया है तथा वो लोग सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए एक दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू हैं। सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा जहां दोनो पक्षों का पूर्व से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा मौके पर दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ झगड़ने लगे, मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मौके से 05 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

See also  बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

1-निजाम पुत्र मतलूब निवासी अलीनगर सुमाली थाना अलीनगर जिला रामपुर उ0प्र0 हाल पता महेश का मकान भाउवाला सेलाकुई देहरादून उम्र 24 वर्ष

2-कैफ पुत्र अकबर अली निवासी अलीनगर सुमाली थाना अलीनगर जिला रामपुर उ0प्र0 हाल पता महेश का मकान भाउवाला सेलाकुई देहरादून उम्र 20 वर्ष

3-जैद पुत्र मुन्दन निवासी सिविल लाइन जौहर कालोनी थाना सिविल लाइन जिला रामपुर उ0प्र0 हाल पता महेश का मकान भाउवाला सेलाकुई देहरादून उम्र 23 वर्ष

4-सलमान पुत्र इखलाख निवासी टीचर्स कालोनी थाना सरसावा जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल पता – महेश का मकान भाउवाला सेलाकुई देहरादून उम्र 24 वर्ष

5-महेश पुत्र दुर्गादत्त निवासी भाऊवाला थाना सेलाकुई, देहरादून उम्र 47 वर्ष।

See also  10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश