देहरादून। उत्तराखंड लोक संपर्क विभाग में बड़े स्तर पर कार्मिकों की प्रमोशन हुए हैं। विजय कुमार का प्रमोशन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुआ है। जबकि संजय सिंह, रतीलाल, कृपाल लाल टम्टा और भजनी की पदोन्नति जिला सूचना अधिकारी के पद पर हुई है। वरिष्ठ सहायक संतोषी नेगी और राजवीर सिंह भंडारी का प्रमोशन प्रधान सहायक के पद पर हुआ है। प्रमोद सिंह बर्तवाल और आशा गोस्वामी को अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर हुआ है। वहीं सुषमा और भरत सिंह रावत का प्रमोशन प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुआ है।

More Stories
फोर्टिस हेल्थकेयर ने देहरादून में पहला सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल सेंटर शुरू किया
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ