11/06/2026/ दिल्ली/देहरादून/राव शफात अली/
नई दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहयोगी दलों के नेताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संगठन की मजबूती, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को लेकर अपने विचार साझा किए।
कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुँचे थे NDA कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन भी देखने को मिला।
इस दौरान उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी गई
कॉन्क्लेव के दौरान सभी मुख्यमंत्रियों से मुलाक़ात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रसन्न मुद्रा में काफ़ी देर तक वार्ता की इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के लिए उत्तराखंड की जनता की और से भी बधाई दी
,धामी सरकार के निष्पक्ष निर्णय और विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड लिस्ट में हमेशा शामिल रहे हैं ,
कॉन्क्लेव में उपस्थित नेताओं ने देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
एनडीए के सभी घटक दलों ने एकजुटता के साथ जनसेवा और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

More Stories
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी