08/06/2026 / देहरादून
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नई स्कॉर्पियो कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया।
बताया जा रहा है कि वाहन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक चेयरमैन का है। कार में 2 महिलाएं, 2 लड़कियां और 2 छोटे बच्चे सवार थे, जो जाखन स्थित वाइन शॉप के पास अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। सभी लोग सुरक्षित रूप से वाहन से उतर चुके थे। इसके बाद ड्राइवर ने कार को पार्किंग में खड़ा किया, तभी अचानक उसमें आग लग गई।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही जाखन चौकी प्रभारी सूरज कंडारी एवं चीता पुलिस के मुकेश बुटोला मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए CO₂ सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया।
घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और वाहन में मौजूद सामान को अधिक नुकसान होने से बचा लिया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में आग लगने का कारण एसी सिस्टम में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर