02/06/2026 देहरादून/ राव शफात अली/
उत्तराखंड शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व अपनी बेहतरीन विभागीय कार्यशैली के लिए चर्चित अधिकारी विनोद कुमार सुमन को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत उन्हें उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट यानी U-PREPARE का परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।
आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन पहले से ही सचिव प्रोटोकॉल, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, सचिव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वे उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के महानिदेशक का दायित्व भी निभा रहे हैं।
अब शासन ने उन पर एक और बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट (U-PREPARE) का परियोजना निदेशक नियुक्त किया है। यह परियोजना राज्य में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, जोखिमों को कम करने तथा आपदाओं से निपटने की तैयारियों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
विनोद कुमार सुमन को ईमानदार, अनुभवी और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है। ऐसे में शासन द्वारा उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने को महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।
उत्तराखंड जैसे आपदा संवेदनशील राज्य में U-PREPARE परियोजना की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। ऐसे में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन को इसकी कमान सौंपना सरकार के भरोसे और उनकी प्रशासनिक क्षमता का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

More Stories
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार