27/05/2026/ हरिद्वार/
हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ हरियाणा से आए दो युवकों पर रास्ते में खड़ी एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है।
दोनों युवक नशे में धुत्त हर की पौड़ी क्षेत्र में घूम रहे थे और राह चलते लोगों को परेशान करते नज़र आ रहे हैं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है
बताया जा रहा है कि गंगा सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी उज्जवल पंडित ने दोनों युवकों की संदिग्ध हरकत देख उनका पीछा किया और पूरी घटना को कैमरे में कैद कर तुरंत पुलिस को सूचना दी युवकों की इस हरकत से हरियाणा राज्य की भी बदनामी हो रही है
जबकि दूसरी तरफ हरियाणा अपनी जिंदादिली, मेहमाननवाज़ी, सरल स्वभाव और ऐतिहासिक पहचान के लिए पूरे देश में जाना जाता है। लेकिन कुछ लोग अपनी गलत हरकतों से न सिर्फ समाज का माहौल खराब करते हैं बल्कि अपने राज्य की छवि को भी धूमिल करने का काम करते हैं।
फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग
अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत