सैनिक कॉलोनी में लगा स्वास्थ शिवर , स्थानीय निवासियों ने उठाया शिवर का लाभ

सैनिक कॉलोनी में लगा स्वास्थ शिवर , स्थानीय निवासियों ने उठाया शिवर का लाभ

17/05/2026/ देहरादून , राव आरिज़ जमींदार / ब्यूरो  / दून् हेडलाइंस /

 

समाज सेवा में अग्रसर निर्दलीय पार्षद शोभित रमोला अपने क्षेत्र की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं आजकल महंगे इलाज महँगी  स्वास्थ जाँच लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है तो ऐसे में स्वास्थ्य  के प्रति जागरूक करने के लिए निशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधित जाँच के लिए रमोला ने स्वास्थ शिविर क्षेत्र में लगवाया ,

सैनिक_कॉलोनी मोथिरावला में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने स्वास्थ जांच कराई

सैनिक कॉलोनी संगठन समिति  लेन नम्बर 6 सैनिक कॉलोनी फेस-2 एवं निर्दलीय पार्षद शोभित रमोला

See also  राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन

के आह्वान पर रविवार को स्थानीय कॉलोनी में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल निशुल्कचिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया था

शिविर का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों और ग्राफिक एरा के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्वलन करकिया गया।

सुबह से ही शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए स्थानीय निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं की भारी भीड़देखी गई।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

शिविर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौराननिम्नलिखित स्वास्थ्य सुविधाएं पूर्णतः निशुल्क प्रदान की गईं:

विशेषज्ञ परामर्श: हृदय रोग, फिजिशियन, स्त्री रोग, बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की सघन जांचकी गई।

See also  मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील

निशुल्क जांचें: ब्लड प्रेशर (BP), शुगर (Diabetes), ईसीजी (ECG) और ब्लड टेस्ट मौके पर ही किए गए।

मुफ्त दवा वितरण: डॉक्टरों के परामर्श के बाद मरीजों को ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क दवाइयां भीउपलब्ध कराई गई।