देहरादून – 24/01/2026 /
युवा होटेलियर रोहित वर्मा और डॉक्टर नीहारिका शादी के बंधन में बंधे |
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फ़िल्म का मशहूर डायलॉग था “अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी क़ायनात उसे तुम्हें मिलाने की कोशिश में लग जाती है”
ऐसा ही कुछ हुआ देहरादून के रोहित वर्मा और काशीपुर की रहने वाली डॉक्टर निहारिका कि प्रेम कहानी में ,10 वर्षों की प्रेम कहानी शादी के पवित्र बंधन तक पहुँच गई इस प्रेम कहानी के शादी तक पहुँचने में कई सामाजिक और पारिवारिक कठिनाइयाँ आयी लेकिन सच्ची मोहब्बत ने हार नहीं मानी ,
देहरादून के रोहित वर्मा और काशीपुर की निवासी डॉक्टर नीहारिका की प्रेम कहानी अब सामाजिक बंधन में बंध गई है वर्षों से चली आ रही आपसी समझ, विश्वास और स्नेह की डोर आखिरकार विवाह के पवित्र बंधन में तब्दील हो गई ,दोनों ने परिजनों और करीबी मित्रों की मौजूदगी में भव्य विवाह रचाया।
रोहित वर्मा अपने सरल स्वभाव समाजसेवा और सकारात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं रोहित कामयाब बिजनेसमैन हैं वह बाली में रिजॉर्ट होटल संचालित करतें हैं बाली से पहले वह देहरादून में लंबे समय से प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट के ऑनर रहें है
वहीं डॉक्टर निहारिका चिकित्सा क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण के कारण एक अलग पहचान बना रही है डॉक्टर निहारिका काशीपुर की रहने वाली है और देहरादून में BAMS की पढ़ाई करने आयी थी यही से रोहित वर्मा और डॉक्टर निहारिका की प्रेम कहानी का सफ़र शुरू हुआ था
“बेहद दिलचस्प है रोहित वर्मा और डॉक्टर निहारिका की प्रेम कहानी “
बाली जाने से पहले रोहित वर्मा जब देहरादून में रेस्टोरेंट के ऑनर हुआ करते थे तो एक आम कस्टमर के ऑर्डर ने उनकी ज़िंदगी को बदल गया BAMS कर रहीं डॉक्टर निहारिका ने ऑनलाइन रोहित वर्मा के रेस्टोरेंट ने खाने के लिए ऑर्डर किया था ,कोई डिलीवरी बॉय न होने की वजह से रोहित वर्मा ख़ुद ही ये ऑर्डर नीहारिका के हॉस्टल देने निकल गए और वही डॉक्टर निहारिका की रोहित से पहली मुलाक़ात हुई जो बाद में प्रेम के परवान तक से शादी के पवित्र बंधन तक पहुँची है
कुछ रिश्ते शब्दों से नहीं, एहसासों से लिखे जाते हैं रोहित और निहारिका के प्रेम में जहाँ परवाह ने भरोसा कायम किया और भरोसे ने आजीवन साथ का वादा,लंबे समय तक एक-दूसरे की ताकत बनकर खड़े रहने वाले इस जोड़े ने अब सात फेरों के साथ अपने रिश्ते को एक नई पहचान दे दी है।
रोहित का हंसमुख सादगी भरा स्वभाव उत्साही अंदाज़ और नीहारिका का संवेदनशील, सेवा-भाव से भरा व्यक्तित्व—दोनों जब साथ आए, तो यह रिश्ता सिर्फ प्यार का नहीं, समझ और सम्मान का प्रतीक बन गया। मुश्किल घड़ियों में एक-दूसरे का हाथ थामे रहना ही इस प्रेम कहानी की सबसे बड़ी खूबसूरती रही।
देहरादून वह काशीपुर में विवाह समारोह बेहद शानदार पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ, जहाँ खुशियों की झलक हर चेहरे पर साफ दिखाई दी। रिश्तेदारों और मित्रों ने नवविवाहित जोड़े को सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुए विवाह समारोह में हर चेहरा मुस्कुरा रहा था। यह पल सिर्फ एक शादी नहीं था, बल्कि दो दिलों की उस यात्रा का उत्सव था, जो चुपचाप शुरू हुई और आज सबके सामने एक पवित्र बंधन बन गई।
नवविवाहित जोड़े को जीवनभर साथ निभाने, सपनों को साझा करने और हर मोड़ पर एक-दूसरे का संबल बनने की ढेरों शुभकामनाएँ।

More Stories
जिस्मफरोशी का धंधा कराने वालों का भांडाफोड़, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार , 3 महिलाओं का किया रेस्क्यू !
LUCC चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने की गिरफ्तारियां |
नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार