11/10/2025, देहरादून /
उत्तराखंड राज्य में वर्ष 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी बड़ी रणनीति के तहत प्रदेश के बड़े नेताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी है
कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी है
अभी तक प्रदेश अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी करण माहरा संभाल रहे थे
कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लम्बे समय से प्रतीक्षित उत्तराखंड कांग्रेस, जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है ,प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और चुनाव प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष हरक सिंह रावत को बनाया गया है और करण माहारा को कांग्रेस कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। साथ ही जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है। महर्षि ने बताया की मनोज यादव को प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है।

More Stories
निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश
टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू
महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट