धामी सरकार का लक्ष्य सुशासन,पारदर्शिता,निष्पक्षता ,SITजांच के दायरे में uksssc अधिकारी/कर्मचारी !

धामी सरकार का लक्ष्य सुशासन,पारदर्शिता,निष्पक्षता ,SITजांच के दायरे में uksssc अधिकारी/कर्मचारी !

देहरादून 27/09/2025/

 / दून हेडलाइंस /

पेपर लीक घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही ये स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर इस पूरे घटनाक्रम में कोई भी दोषी पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी किसी भी सूरत में आरोपी को बख़्शा नहीं जाएगा ,

निष्पक्षता ,सुचिता और सुशासन पर काम करने वाली धामी सरकार का लक्ष्य साफ़ है कि आरोपी चाहे कितना भी बड़ा ताक़तवर और संगठित क्यों ना हो राज्य सरकार उसके ख़िलाफ़ हमेशा से सख़्त कार्रवाई करती रही है धामी सरकार के कार्यकाल में इसके अनेकों उदाहरण भी है जब नक़ल माफ़ियाओं पर लगाम लगायी गई है नौजवानों के हक़ पर डाका मारने वाले माफ़िया सलाखों के पीछे हैं 

See also  मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ukksssc पेपर लीक मामले में  धामी सरकार ने तुरंत निर्णय लेते हुए इसी कड़ी में SIT का गठन किया था अब SIT  उन सभी पहलूओ की जाँच कर रही है जहाँ से पेपर लीक घटनाक्रम की परतों को खोला जा सके ताकि सच्चाई सके ,

ग़ौरतलब है कि 21-09-25 को UKSSC  द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखितप्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो आउट होने के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु०अ०सँ० – 301/25 धारा11(1)/11(2)/12(2) उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग में निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चितकरने के लिये शासन द्वारा  उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश केनेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण प्रदेश निर्धारित किया गया है।

See also  धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं

एसआईटी टीम द्वारा आज दिनांक– 26/09/2025 को UKSSSC के कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों सेपूछताछ कर उनके रिकार्ड खंगाले गये, इस दौरान टीम द्वारा उपस्थित अधिकारियों से उक्त परीक्षा कें मानकों तथासुरक्षा के दृष्टिगत की गयी व्यवस्थाओं के समबन्ध में जानकारी कर दस्तावेज तलब किये गये, साथ ही परीक्षा केदौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रही कम्पनी के पदाधिकारियों से पूछताछ की गई, इसके अतिरिक्त अभियुक्त से जुडे दस्तावेजों व अन्य दस्तावेजों को जल्द से जल्द एसआईटी टीम को उपलब्धकराने के निर्देश दिये गये।