3 जून 2025 – dehradun –
हरिद्वार नगर निगम में जमीन घोटाले को लेकर धामी सरकार ने जाँच के बाद दो आई ए एस और एक पी सी एस अफ़सर को सस्पेंड कर ये संदेश दे दिया की भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी ताक़तवर कियो न हो ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कड़े ठोस निर्णय ले रहे हैं
दरअसल 2024 में हरिद्वार नगर निगम में अधिकारियों ने 10 ,15 करोड़ कीमत की ज़मीन 50 करोड़ कीमत से भी ज्यादा में ख़रीदने का मामला जब सामने आया तो बिना देर किए धामी सरकार ने इस पर जाँच बैठा दी थी
इस महत्वपूर्ण जाँच की ज़िम्मेदारी उत्तराखंड के बेहद सरल और ईमानदार वरिष्ठ IAS अफसर रणबीर सिंह चौहान को सौंपी गई थी
हालाँकि मामला बेहद पेचीदा और रसूख़ दारों से जुड़ा था लेकिन एक लंबी बारीक जाँच के बाद रणबीर सिंह चौहान ने जब शासन को रिपोर्ट सौंपी तो उसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए वर्तमान में हरिद्वार जिलाधिकारी व पूर्व नगर निगम आयुक्त वरुण चौहान और पूर्व SDM अजय वीर सिंह ज़मीन घोटाले की ख़रीद में नियम विरुद्ध प्रक्रिया में शामिल रहे होंगे साथ ही निगम और वित् से जुड़े अन्य 12 कर्मचारियों पर भी इस घोटाले में शामिल थे
राज्य के तेज तर्रार आई ए एस रणबीर सिंह चौहान ने बेहद निष्पक्षता से इस पूरे मामले की जाँच कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी
रिपोर्ट के आधार पर ही धामी सरकार ने सख़्त क़दम उठाते हुए 2 आई ए एस और 1 पी सीएस सहित अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और ये बता दिया कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है
इस पूरे हाई प्रोफ़ाइल मामले में निष्पक्षता से जाँच करने वाले IAS रणबीर सिंह चौहान की निष्पक्ष कार्यशैली एक बार फिर से चर्चाओं में हैं
रणबीर सिंह चौहान ने इस पूरे हाई प्रोफ़ाइल मामले में बिना दबाव के निष्पक्षता से भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ अपनी जाँच को अंजाम दिया बता दें के IAS रणबीर सिंह चौहान उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारियों में माने जाते हैं ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि द सरकार का लक्ष्य ज़ीरो टॉलरेंस का लक्ष्य है अभी तक अलग अलग प्रकरण में 200 से ज़्यादा भ्रष्टाचारियों पर सख़्त और कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है |

More Stories
निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश
टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू
महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट