देहरादून। उत्तराखण्ड में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत हुईं राधा रतूड़ी को अब मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके साथ ही राधा रतूड़ी उत्तराखण्ड की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त बन चुकी हैं। मुख्य सचिव के पद से 31 मार्च को सेवानिवृत होने वालीं राधा रतूड़ी को अब सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दी है। राधा रतूड़ी 1992 बैच की आईएएस अफसर रही हैं और उत्तराखंड में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां को निभाया है। खास बात यह है कि राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव भी रही हैं और उन्हें 6-6 महीने के दो सेवा विस्तार भी इस पद पर मिले थे। हाल ही में 31 मार्च को सेवानिवृत होने के बाद उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त पद की जिम्मेदारी मिलने के प्रयास लगाए जा रहे थे। इन कयासों को सच साबित करते हुए उत्तराखण्ड शासन ने उनके मुख्य सूचना आयुक्त पद को लेकर आदेश जारी कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को पर्यावरणीय मंज़ूरी, रनवे 3,000 मीटर तक बढ़ेगा, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम–मुख्यमंत्री धामी
चुनाव से ठीक पहले सहसपुर में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन; सुद्धोवाला में डॉ. हरक सिंह रावत की मौजूदगी में हुई रणनीतिक बैठक