देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दिल्ली दौरा सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाईकमान से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बातचीत होगी। देहरादून पहुंचने पर मीडिया से मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, उनका यह सामान्य दौर था और यह पहले से ही तय था। मीडिया के लिए इस दौरे में कुछ नया नजर आ रहा हो, लेकिन उनके लिए यह सामान्य दौरा था।
More Stories
केन्द्र सरकार की ओर से कृषि एवं बागवानी विकास की विभिन्न योजनाओं को 3800 करोड़ रुपए की दी गई सैद्धांतिक सहमति
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटायरमेंट इनकम और यूलिप श्रेणियों में जीता ‘प्रोडक्ट ऑफ द ईयर 2025’ पुरस्कार
उत्तराखण्ड के 6 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब