मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गोविंद घाट में अलकनंदा नदी पर पुलना गांव और हेमकुंड साहिब जाने वाले मार्ग के लिए अस्थायी पुल का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
हाल ही में भूस्खलन के कारण अलकनंदा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे पुलना गांव और हेमकुंड साहिब जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्परता से कार्य किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अस्थायी पुल का निर्माण शीघ्रता से संपन्न हुआ।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की