देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती कांड में तीन पुलिसकर्मियों समेत 9 आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे लूटी गई नगदी और फर्जी डॉलरों की भी बरामदगी की गई है। यह वारदात सस्ते डॉलर देने के झांसे में फंसाकर लूटपाट करने की सुनियोजित साजिश थी।
DGP दीपम सेठ ने इस मामले पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून सबके लिए एक समान है, कानून से ऊपर कोई नहीं है, फिर चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो, चाहें वर्दीधारी हो, जो भी अपराध में संलिप्त होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों की गतिविधियों के संबंध में थाना और सर्किल स्तर के अधिकारियों के शिथिल पर्यवेक्षण की भी जाँच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘प्रदेश के बेटे’ का फर्ज, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का दिलाया भरोसा
स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार