देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेल हेतु उत्तराखंड आ रहे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। हम सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। पूरा देश 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का इन्तजार कर रहा है, और हम इस आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की